1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : केरला ब्लास्टर्स से ड्रॉ खेल चेन्नईयिन एफसी ने किया सीजन का अंत

ISL-7 : केरला ब्लास्टर्स से ड्रॉ खेल चेन्नईयिन एफसी ने किया सीजन का अंत

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2021 11:34 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 11:34 pm IST

टीपक टांगरी की गलती के कारण दो बार की चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी को रविवार को  इंडियन सुपर लीग के अपने अंतिम फुटबॉल मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स से 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा। 

ISL-7 : केरला ब्लास्टर्स...- India TV Hindi
ISL-7 : केरला ब्लास्टर्स से ड्रॉ खेल चेन्नईयिन एफसी ने किया सीजन का अंत Image Source : TWITTER/@KERALABLASTERS

बेम्बोलिम। टीपक टांगरी की गलती के कारण दो बार की चैम्पियन चेन्नईयिन एफसी को रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग के अपने अंतिम फुटबॉल मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स से 1-1 से ड्रा खेलना पड़ा। दोनों टीमें पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं।

IND vs ENG : टीम इंडिया में चयन के बाद राहुल तेवतिया ने दिया बड़ा बयान

चेन्नईयिन के लिये फातखुलो फाखतुलोव ने 10वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया था। लेकिन 28वें मिनट में टांगरी की गलती के कारण मिली पेनल्टी पर ब्लास्टर्स ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया जो अंत तक जारी रहा। यह चेन्नईयिन का 20वां और अंतिम मैच था।

PSL -6 : क्रिस गेल ने किया धमाकेदार आगाज फिर कोहली के खिलाड़ी ने दिया 'माकूल' जवाब, देखें Video

टीम तीन जीत, 11 ड्रा और छह हार से 20 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है। ब्लास्टर्स का यह 19वां मैच था, उसने आठवां ड्रा खेला। उसके खाते में 17 अंक हैं जिससे वह 10वें स्थान पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल