1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (हॉकी): हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (हॉकी): हरियाणा ने जीता स्वर्ण पदक

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2018 03:04 pm IST,  Updated : Feb 08, 2018 03:04 pm IST

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में हरियाणा ने झारखंड को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

khelo india- India TV Hindi
khelo india

नई दिल्ली: खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में लड़कियों की हॉकी प्रतियोगिता में यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल हॉकी स्टेडियम में हरियाणा ने झारखंड को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली और दोनों ही टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाए। पहले हाफ के 32वें मिनट में सुभानी बेंग्रा ने झारखंड के लिए पहला गोल किया।

दूसरा हाफ शुरू होने के आठ मिनट बाद कप्तान शर्मिला ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। पहले गोल से उत्साहित हरियाणा के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने आक्रमण तेज कर दिया और अनु ने गोल कर हरियाणा को 2-1 से जीत दिला दी।

जीत के बाद हरियाणा की कोच नितिन सबरवाल ने कहा कि उनके खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। हमें बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी चाहिए थी। हम झारखंड को पहले हरा चुके हैं और हमें उनकी रणनीति की जानकारी हैं। हमने उसी के दौरान अपनी रणनीति बनाई और वह काम कर गई।

एक अन्य मैच में पंजाब ने चंडीगढ़ को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पंजाब के लिए सिमरनजीत ने तीन और बलजीत कौर एवं मिताली ने 1-1 गोल किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल