1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बायर्न म्यूनिख ने जीता सुपर कप, रोमांचक मुकाबले में डार्टमंड को 3-2 से दी मात

बायर्न म्यूनिख ने जीता सुपर कप, रोमांचक मुकाबले में डार्टमंड को 3-2 से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Oct 01, 2020 12:13 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 12:13 pm IST

जोसुआ किमिख द्वारा अंतिम समय में किए गए विजयी गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने बोरूसिया डार्टमंड को 3-2 से हराते हुए जर्मन सुपर कप के 21वें संस्करण का खिताब जीत लिया है।

बायर्न म्यूनिख ने...- India TV Hindi
बायर्न म्यूनिख ने जीता सुपर कप, रोमांचक मुकाबले में डार्टमंड को 3-2 से दी मात Image Source : PTI

बर्लिन| जोसुआ किमिख द्वारा अंतिम समय में किए गए विजयी गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने बोरूसिया डार्टमंड को 3-2 से हराते हुए जर्मन सुपर कप के 21वें संस्करण का खिताब जीत लिया है। बुधवार को खेले गए इस रोमांचक मैच का पहला गोल कोरेंटीन कोलिसो ने 18वें मिनट ेमें किया। इसके बाद 32वें मिनट में गोल करते हुए थॉमस मुलर ने स्कोर बायर्न के पक्ष में 2-0 कर दिया।

IPL 2020 : राजस्थान के खिलाफ मिली जीत से संतुष्ट नहीं है दिनेश कार्तिक, टीम में करना चाहते हैं यह सुधार 

डार्टमंड को यह बढ़त मंजूर नहीं थी। उसने जोर लगाया और 39वें मिनट में जूलियन ब्रांड्ट तथा 55वें मिनट में एर्लिग हालांड के गोलों से स्कोर 2-2 कर लिया। अब बाजी किसी के भी हाथ जा सकती थी। दोनों टीमें जोर लगा रही थीं लेकिन किस्मत किसी पर मुस्कुरा नहीं रही थी। इसी बीच 82वें मिनट में किमिच ने निर्णायक गोल करते हुए बायर्न की जीत पक्की कर दी।

इस जीत का परिणाम यह रहा कि बायर्न ने बीते कुछ महीनों में अपनी पांचवीं ट्राफी हासिल की। इससे पहले बायर्न ने बुंदेसलीगा, डीएफबी कप, चैम्पियंस लीग और यूएफा सुपर कप खिताब जीते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल