1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्वितोवा ने जीता मेड्रिड ओपन खिताब

क्वितोवा ने जीता मेड्रिड ओपन खिताब

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 11:27 am IST,  Updated : May 10, 2015 11:28 am IST

मेड्रिड: चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा ने मुतुआ मेड्रिड ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चौथी वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में रूस की स्वेतलाना

क्वितोवा ने जीता...- India TV Hindi
क्वितोवा ने जीता मेड्रिड ओपन खिताब

मेड्रिड: चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा ने मुतुआ मेड्रिड ओपन का महिला एकल खिताब जीत लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चौथी वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को 6-1, 6-2 से हराया।

यह खिताबी मुकाबला एक घंटे छह मिनट चला। क्वितोवा ने सेमीफाइनल में सेरेना विलियम्स को हराते हुए उन्हें साल की पहली हार झेलने पर मजबूर किया था।

विंबलडन की मौजूदा चैम्पियन क्वितोवा बीते साल यहां सेमीफाइनल तक पहुंची थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल