1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. करिम बेंजमा के गोल के कारण रियल और एटलेटिको के बीच मैच हुआ ड्रॉ

करिम बेंजमा के गोल के कारण रियल और एटलेटिको के बीच मैच हुआ ड्रॉ

 Edited By: IANS
 Published : Mar 08, 2021 03:22 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 03:22 pm IST

इससे पहले, एटलेटिको मेड्रिड की ओर से लुइस सुआरजे ने 15वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। 

Football, sports, La liga - India TV Hindi
football  Image Source : GETTY

करिम बेंजमा के अंतिम मिनट में गोल की बदौलत रियल मेड्रिड और एटलेटिको मेड्रिड के बीच ला लीगा का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बेंजेमा के गोल ने रियल मेड्रिड को ला लीगा के खिताबी दौड़ में बनाए रखा है।

इससे पहले, एटलेटिको मेड्रिड की ओर से लुइस सुआरजे ने 15वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। एटलेटिको मेड्रिड ने इस बढ़त को पहले हॉफ तक बरकरार रखा और रियल मेड्रिड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पाडिक्कल की धूम, लगातार चौथा शतक जड़कर किया संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी

दूसरे हॉफ में रियल मेड्रिड ने बराबरी हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन एटलेटिको मेड्रिड ने उसे रोके रखा।

हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों में बेंजमा ने 88वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी दिलाई और हार के मुंह से बाहर निकाला। निर्धारित समय तक दोनों टीमें अन्य कोई गोल नहीं कर सकीं और मेड्रिड डर्बी का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल