1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga: पेनल्टी पर मेस्सी के गोल से जीता बार्सीलोना, एटलेटिको ने रायो वालेकानो को हराया

La Liga: पेनल्टी पर मेस्सी के गोल से जीता बार्सीलोना, एटलेटिको ने रायो वालेकानो को हराया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 17, 2019 01:03 pm IST,  Updated : Feb 17, 2019 01:03 pm IST

 मेसी ने पेनल्टी पर एक गोल दागा जबकि दूसरे पर चूक गए जिससे ला लीगा में शीर्ष पर चल रहे बार्सीलोना ने रीयाल वालाडोलिड को 1-0 से हराया। 

La Liga: पेनल्टी पर मेस्सी के गोल से जीता बार्सीलोना, एटलेटिको ने रायो वालेकानो को हराया- India TV Hindi
La Liga: पेनल्टी पर मेस्सी के गोल से जीता बार्सीलोना, एटलेटिको ने रायो वालेकानो को हराया Image Source : AP

मैड्रिड। अपने करिश्माई फुटबॉलर लियोनल मेस्सी के शानदार गोल के दम पर बार्सीलोना ने रीयाल वालाडोलिड को 1-0 से हरा दिया। मेसी ने पेनल्टी पर एक गोल दागा जबकि दूसरे पर चूक गए जिससे ला लीगा में शीर्ष पर चल रहे बार्सीलोना ने रीयाल वालाडोलिड को 1-0 से हराया। 

हाल के हफ्तों में जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद शनिवार को हुए इस मैच में नजरें एक बार फिर मेस्सी पर थी। वह कैंप नाउ में पूरे 90 मिनट मैदान पर रहे और लगातार 11वें सत्र में बार्सीलोना की ओर से 30 या इससे अधिक गोल का आंकड़ा छुआ। मेस्सी ने पहले हाफ में पेनल्टी को गोल में बदला लेकिन दूसरे हाफ में उनकी पेनल्टी को विरोधी गोलकीपर जोर्डी मासिप ने नाकाम कर दिया। 

दूसरी तरफ ग्रिजमैन के गोल से एटलेटिको ने रायो वालेकानो को 1-0 से हराया। ग्रिजमैन का पिछले 11 मैचों में यह 10वां गोल है। एटलेटिको मैड्रिड के लिए एंटोनी ग्रिजमैन ने अपना 130वां गोल दागकर फर्नांडो टोरेज को पीछे छोड़ा। 

(With PTI input)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल