1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने ओसासुना को 2-0 से हराया

मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने ओसासुना को 2-0 से हराया

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2021 11:49 am IST,  Updated : Mar 07, 2021 11:49 am IST

अन्य मैचों में एल्ची ने सेविला को 2-1 से, वल्लाडोलिड ने गेटाफे को 2-1 से और कैडिज ने इबार को 1-0 से हराया। 

Messi, Barcelona, Osasuna - India TV Hindi
Barcelona Image Source : TWITTER

लियोनेल मेस्सी के शानदार प्रदर्शन से बार्सिलोना ने ओसासुना को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा। मेस्सी ने खेल के 30वें मिनट में जोर्डी अल्बा के लिये गेंद बनायी जिससे बार्सिलोना 1-0 से बढ़त हासिल करने में सफल रहा। 

इसके बाद 83वें मिनट में 18 वर्षीय इलेक्स मोरिबा ने उनके खूबसूरत पास पर दूसरा गोल दागा। बार्सिलोना लीग में पिछले 16 मैचों से अजेय है और उसके 26 मैचों में 56 अंक हो गये हैं। 

वह एटलेटिको मैड्रिड से दो अंक पीछे है जिसने अभी तक 24 मैच खेले हैं। रीयाल मैड्रिड 25 मैचों में 53 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। 

अन्य मैचों में एल्ची ने सेविला को 2-1 से, वल्लाडोलिड ने गेटाफे को 2-1 से और कैडिज ने इबार को 1-0 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल