1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga : जीत की हैट्रिक के साथ टॉप पर पहुंची रियल मेड्रिड

La Liga : जीत की हैट्रिक के साथ टॉप पर पहुंची रियल मेड्रिड

 Edited By: IANS
 Published : Oct 05, 2020 03:37 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 03:37 pm IST

रियल मेड्रिड के साथ चार मैचों से अब 10 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं।

La Liga, Real Madrid, Sports, football, - India TV Hindi
Real Madrid Image Source : AP

मौजूदा चैंपियन रियल मेड्रिड ने ला लीगा के 2020-2021 सीजन के अपने तीसरे मुकाबले में लेवांते को 2-0 से हरा दिया। रियल मेड्रिड की यह लगातार तीसरी जीत है और इसके साथ वह अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रियल मेड्रिड ने अपने पहले मैच में रियल बेतिस को 3-2 से और रियल वलाडोलिड को 1-0 से हराया था। 

रियल मेड्रिड के साथ चार मैचों से अब 10 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं।

विजेता मेड्रिड के लिए ब्राजील के फॉरवर्ड विनसियस जूनियर ने 16वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 से आगे कर दिया। विनसियस का यह लगातार दूसरा गोल है। उन्होंने पिछले मैच में भी रियल वलाडोलिड के खिलाफ मिली 1-0 की जीत में विजयी गोल दागा था।

विनसियस के गोल के बाद मेड्रिड की टीम हाफ टाइम तक 1-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में निर्धारित समय तक भी वह एक गोल की बढ़त लिए हुई थी। इसके बाद करीम बेंजमा ने इंजुरी टाइम में गोल करके रियल मेड्रिड को 2-0 की शानदार जीत दिला दी।

चोट के बाद मैदान पर वापसी करने वाले बेंजमा का सीजन का यह पहला गोल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल