1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga : एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग में स्थान पक्का करने के करीब पहुंचा सेविला

La Liga : एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग में स्थान पक्का करने के करीब पहुंचा सेविला

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 10, 2020 10:23 am IST,  Updated : Jul 10, 2020 10:23 am IST

अब सेविला और पांचवें स्थान के विल्लारीयाल के बीच छह अंक का अंतर हो गया है जबकि केवल तीन दौर के मैच खेले जाने बाकी है।

La Liga, Sevilla, Athletic Bilbao, Champions League, Football, Sports - India TV Hindi
Sevilla vs Athletic Bilbao Image Source : GETTY

सेविला ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके स्पेनिश लीग फुटबॉल प्रतियोगिता ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराया और चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के अपने दावे को और मजबूत किया। बिलबाओ में खेले गये इस मैच में जीत से सेविला के तीसरे स्थान के एटलेटिको मैड्रिड के बराबर 63 अंक हो गये हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह चौथे स्थान पर है। 

अब सेविला और पांचवें स्थान के विल्लारीयाल के बीच छह अंक का अंतर हो गया है जबकि केवल तीन दौर के मैच खेले जाने बाकी है। चोटी की चारी टीमें अगले सत्र की चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी। 

यह सेविला की लगातार तीसरी जीत है। नौवें स्थान पर काबिज एथलेटिक ने 29वें मिनट में आंदेर कापा के गोल से खाता खोला लेकिन सेविला ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की। उसकी तरफ से एवर बैनेगा ने 69वें मिनट में फ्री किक पर और मुनीर अल हदादी ने 74वें मिनट में हेडर से गोल किया। 

एक अन्य मैच में जापान के किशोर ताकेफुसा कुबो के अंतिम क्षणों के गोल से मालोर्का ने लेवांटे को 2-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से कोलंबिया के फारवर्ड कुचो हर्नाडेज ने भी गोल किया। इस बीच इबार और लेगानेस के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल