1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेस-बेगेमेन की जोड़ी विंस्टन सलेम ओपन के फाइनल में

पेस-बेगेमेन की जोड़ी विंस्टन सलेम ओपन के फाइनल में

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2016 12:16 pm IST,  Updated : Aug 27, 2016 12:16 pm IST

लिएंडर पेस ने रियो ओलंपिक में पहले दौर से बाहर होने का गम भुलाते हुए अपने जर्मन जोड़ीदार आंद्रे बेगेमेन के साथ विंस्टन सलेम ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Paes- India TV Hindi
Paes

विंस्टन सलेम: लिएंडर पेस ने रियो ओलंपिक में पहले दौर से बाहर होने का गम भुलाते हुए अपने जर्मन जोड़ीदार आंद्रे बेगेमेन के साथ विंस्टन सलेम ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पेस और बेगेमेन ने पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी और स्वीडन के राबर्ट लिंडस्टेट की जोड़ी को सुपर टाइब्रेक में 1-6, 7-6, 10-4 से हराया।

अब उनका सामना स्पेन के गुलिरेमो गार्शिया लोपेज और फिनलैंड के हेनरी कोंटिनेन से होगा जिन्होंने क्रोएशिया के मेट पाविच और न्यूजीलैंड के माइकल वीनस को 7-6, 6-3 से मात दी। पेस का यह सत्र का पहला फाइनल होगा।

इस सत्र में कई चैलेंजर स्तर के टूर्नामेंट खेल चुके पेस रैंकिंग में 72वें स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने चैलेंजर सर्किट पर बिएला :इटली: और बुसान :कोरिया: में खिताब जीते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल