1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भूपति दूसरे दौर में लेकिन पेस आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

भूपति दूसरे दौर में लेकिन पेस आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 20, 2016 12:42 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 12:42 pm IST

महेश भूपति ने ग्रैंडस्लैम में जीत के साथ वापसी करते हुए आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि लिएंडर पेस पहली बाधा पार नहीं कर सके।

bhupathi- India TV Hindi
bhupathi

मेलबर्न: महेश भूपति ने ग्रैंडस्लैम में जीत के साथ वापसी करते हुए आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि लिएंडर पेस पहली बाधा पार नहीं कर सके। लक्जेमबर्ग के जाइल्स मूलेर के साथ खेल रहे भूपति ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और एंड्रयू विटिंगटन को 7-6, 3-6, 6-4 से हराया।

दो घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में भूपति और मूलर 12 ब्रेकप्वाइंट बचाने में कामयाब रहे। यह 2015 विम्बलडन से बाहर होने के बाद भूपति का तीसरा टूर्नामेंट है। वह पिछले साल के दूसरे हाफ में इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग के आयोजन के कारण कोई टूर्नामेंट नहीं खेले। उन्होंने चेन्नई ओपन और थाईलैंड में एक चैलेंजर टूर्नामेंट खेला और भारत के ही पूरव राजा के साथ सेमीफाइनल तक पहुंचे।

पेस और फ्रांस के जेरेमी चारडी को पहले दौर में कोलंबिया के 12वीं वरीयता प्राप्त जुआन सेबेस्टियन काबाल और राबर्ट फाराह ने 6-3, 6-4 से हराया। यह मैच 72 मिनट तक चला जिसमें उन्होंने छह में से पांच ब्रेक प्वाइंट गंवाये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल