1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लेगान्स के कोच जेवियर एगुएर ने किया दावा, 20 जून से शुरू होगा ला लिगा

लेगान्स के कोच जेवियर एगुएर ने किया दावा, 20 जून से शुरू होगा ला लिगा

 Edited By: Bhasha
 Published : May 08, 2020 10:07 am IST,  Updated : May 08, 2020 10:07 am IST

कोरोना वायरस के कारण यह प्रतियोगिता मार्च से ही ठप्प पड़ी है लेकिन कोच एगुएर ने कहा है कि उन्हें आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना मिली है कि ला लिगा को 20 जून से शुरू किया जाएगा।

Primera División, Coronavirus, Javier Aguirre, Leganés- India TV Hindi
Football  Image Source : GETTY

लेगान्स के कोच जेवियर एगुएर ने कहा कि स्पेन की ला लिगा फुटबॉल चैंपियनशिप 20 जून से शुरू होकर 26 जुलाई को समाप्त होगी हालांकि लीग के अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि करने से इन्कार कर दिया। एगुएर ने ‘मार्का क्लैरो’ रेडियो से कहा कि उन्हें चैंपियनशिप शुरू करने की योजना के बारे में आधिकारिक जानकारी दी गयी है। 

कोरोना वायरस के कारण यह प्रतियोगिता मार्च से ही ठप्प पड़ी है। मैक्सिको के रहने वाले कोच एगुएर ने कहा, ‘‘हमारे पास अब लीग शुरू होने की तिथि है। ला लिगा 20 जून को शुरू होगा और पांच सप्ताह 26 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इसका समापन होगा। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैच शनिवार और रविवार तथा बुधवार और गुरुवार को खेले जाएंगे।’’ 

एगुएर ने कहा, ‘‘ ला लिगा ने अभी मुझे आधिकारिक तौर पर सूचित किया है और मैं इससे बहुत खुश हूं क्योंकि अब हम प्रैक्टिस सेशन का कार्यक्रम तय कर सकते हैं। हमारे सभी परीक्षण सही रहे हैं और हम कल से प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। ’’ 

लीग के अधिकारियों ने हालांकि अब तक एगुएर के दावों पर टिप्पणी नहीं की। उन्होंने केवल इतना कहा कि उनका ध्यान अभी क्लबों में अभ्यास चरण को पूरा करने पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल