1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिग्गज प्रीमियर लीग क्लब लिसेस्टर सिटी के मालिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त

दिग्गज प्रीमियर लीग क्लब लिसेस्टर सिटी के मालिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त

 Reported By: IANS
 Published : Oct 28, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 03:46 pm IST

लिसेस्टर सिटी क्लब के मालिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना किंग पावर स्टेडियम के पास पार्किंग में विमान में आग लगने के कारण हुई।

दिग्गज प्रीमियर लीग क्लब लिसेस्टर सिटी के मालिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त- India TV Hindi
दिग्गज प्रीमियर लीग क्लब लिसेस्टर सिटी के मालिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त Image Source : GETTY

लंदन। लिसेस्टर सिटी क्लब के मालिक का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना किंग पावर स्टेडियम के पास पार्किंग में विमान में आग लगने के कारण हुई। 'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार देर रात खेले गए मैच की समाप्ति के करीब एक घंटे बाद यह दुर्घटना हुई। प्रीमियर लीग क्लब लिसेस्टर ने इसकी घोषणा नहीं की है कि दुर्घटना के दौरान क्लब के मालिक और अरबपति विचाई श्रीवद्धनाप्रभा विमान में शामिल थे या नहीं? 

विचाई नियमित रूप से इसी विमान में बैठकर स्टेडियम से आना-जाना किया करते हैं। 

लिसेस्टर सिटी क्लब ने अपने एक बयान शनिवार देर रात हुई इस दुर्घटना की पुष्टि की। क्लब ने कहा कि वह इस मामले में लिसेस्टर क्लब की सहायता कर रहे हैं। इस मामले में क्लब जल्द ही अधिक जानकारी साझा करेगा। 

लिसेस्टरशायर की पुलिस का कहना है कि वह इस घटना की जांच कर रहे हैं और दुर्घटना के मुख्य कारण जानने के लिए पूछताछ जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल