1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुईस हैमिल्टन ने स्पेनिश ग्रां प्री किया अपने नाम, दर्ज की करियर की 88वीं जीत

लुईस हैमिल्टन ने स्पेनिश ग्रां प्री किया अपने नाम, दर्ज की करियर की 88वीं जीत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 16, 2020 11:23 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 11:23 pm IST

इस जीत के साथ हैमिल्टन ने ड्राइवरों की अंक तालिका में 37 अंक की बढ़त बना ली है। 

Lewis Hamilton, Spanish Grand Prix, F1- India TV Hindi
Lewis Hamilton Image Source : AP

लुईस हैमिल्टन ने रविवार को स्पेनिश ग्रां प्री जीत ली जो उनके फार्मूला वन करियर की 88वीं जीत है। हैमिल्टन अब माइकल शुमाकर के फार्मूला वन में सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड से सिर्फ तीन जीत पीछे हैं। 

इस जीत के साथ हैमिल्टन ने ड्राइवरों की अंक तालिका में 37 अंक की बढ़त बना ली है। 

मर्सीडीज के हैमिल्टन ने दूसरे स्थान पर रहे मैक्स वेरस्टापेन को 24 सेकेंड के बड़े अंतर से पछाड़ा। वेरस्टापेन पिछली नौ रेस में आठ बार पोडियम पर जगह बनाने में सफल रहे हैं। 

वहीं वालटेरी बोटास ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल