1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अपने करियर के 100वें पोल पोजीशन पर होगी हेमिल्टन की नजर

अपने करियर के 100वें पोल पोजीशन पर होगी हेमिल्टन की नजर

 Reported By: IANS
 Published : Apr 29, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 04:43 pm IST

इटली में हेमिल्टन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की थी लेकिन एक गलती के कारण वह नौवें स्थान पर खिसक गए थे पर उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अंतत: दूसरा स्थान हासिल कर लिया था।

Lewis Hamilton- India TV Hindi
Lewis Hamilton Image Source : GETTY

पोर्टिमाओ| विश्व चैम्पियन लेविस हेमिल्टन जब इस सप्ताहांत पुर्तगीज ग्रां प्री के लिए सर्किट पर उतरेंगे तो उनकी नजर अपने करियर का 100वां पोल पोजीशन हासिल करने पर होगी। शनिवार को पुर्तगीज ग्रां प्री के लिए क्वालीफाईंग रेस है और हेमिल्टन इसके लिए पूरी तरह कमर कस चुके हैं। वह उस गलती से बचना चाहेंगे, जिसने उन्हें इमोला में पहले स्थान से वंचित कर दिया था।

इटली में हेमिल्टन ने पोल पोजीशन से शुरुआत की थी लेकिन एक गलती के कारण वह नौवें स्थान पर खिसक गए थे पर उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अंतत: दूसरा स्थान हासिल कर लिया था।

हेमिल्टन ने अब तक 99 मौकों पर पोल पोजीशन हासिल किया है और 96 मौकों पर रेस भी जीती है। इसका मतलब यह है कि पोल पोजीशन हासिल करने के बाद हेमिल्टन सिर्फ तीन बार पहले स्थान से चूके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल