1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुइस हेमिल्टन ने की फॉर्मूला-1 रेस में माइकल शूमाकर के 91 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी

लुइस हेमिल्टन ने की फॉर्मूला-1 रेस में माइकल शूमाकर के 91 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी

 Edited By: IANS
 Published : Oct 11, 2020 10:15 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 10:15 pm IST

हेमिल्टन के टीम साथी मर्सिडीज के वालटेरी बोटास इंजन में खराबी के कारण 19 लैप के बाद रिटायर्ड हो गए।

Eifel Grand Prix, F1, formula one, lewis hamilton, Michael Schumacher, Nurburgring- India TV Hindi
 lewis hamilton Image Source : AP

मर्सिडीज के चालक लुइस हेमिल्टन ने रविवार को यहां आइफेल ग्रां प्री जीतकर फॉर्मूला-1 में सर्वाधिक रेस जीतने के जर्मनी के महान चालक माइकल शूमाकर के 91 रेस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हेमिल्टन रेस में दूसरे स्थान पर रहने वाले रेड बुल के मैक्स वरस्टापेन से 4.5 सेकेंड आगे रहे। 

हेमिल्टन के टीम साथी मर्सिडीज के वालटेरी बोटास इंजन में खराबी के कारण 19 लैप के बाद रिटायर्ड हो गए।

बोटास ने पोल पोजिशन से रेस की शुरुआत की और 13वें लैप में वह आगे निकल गए। हेमिल्टन ने शूमाकर के बेटे मिक शूमाकर के सामने यह जीत अपने नाम की।

इस बीच, रेनॉ के डेनियल रिकाडरे ने तीसरा स्थान हासिल किया, जोकि 2018 मोनाको ग्रां प्री के बाद उनका यह पहला पोडियम है। रेनॉ का भी 2016 के बाद से यह पहला पोडियम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल