1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हेमिल्टन ने मर्सिडीज को जिताया रिकॉर्ड लगातार सातवां टीम खिताब

हेमिल्टन ने मर्सिडीज को जिताया रिकॉर्ड लगातार सातवां टीम खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 10:31 pm IST

मर्सिडीज की टीम लगातार सात टीम खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। उसने इसके साथ ही फरारी के लगातार छह टीम खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Lewis Hamilton- India TV Hindi
Lewis Hamilton Image Source : PTI

इमोला| लुइस हेमिल्टन ने रविवार को इमोला सर्किट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एमिलिया रोमाग्ना ग्रां प्री जीत लिया। इस जीत के साथ हेमिल्टन ने अपनी टीम मर्सिडीज को रिकॉर्ड लगातार सातवां टीम खिताब भी जिता दिया है।

मर्सिडीज की टीम लगातार सात टीम खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है। उसने इसके साथ ही फरारी के लगातार छह टीम खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

फरारी ने 1999 से 2004 तक दिग्गज माइकल शूमाकर के साथ लगातार छह टीम खिताब जीते थे। हेमिल्टन के मर्सिडीज टीम साथी वाल्टेरी बोटास दूसरे और रेनॉ के डेनियल रिकियाडरे ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : वीरेंद्र सहवाग ने क्रिस गेल को बताया 'एंटरटेनमेंट का बाप', कर दी ब्रैडमैन से उनकी तुलना

हेमिल्टन ने पिछले सप्ताहांत ही पुर्तगाल ग्रां प्री पर कब्जा कर अपनी 92वीं रेस जीती थी और शूमाकर के सबसे ज्यादा रेस जीतने के रिकार्ड को तोड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल