1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी को 'ग्लोब सॉकर अवार्ड' में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

मेसी को 'ग्लोब सॉकर अवार्ड' में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

 Written By: IANS
 Published : Dec 28, 2015 12:30 pm IST,  Updated : Dec 28, 2015 12:30 pm IST

स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को यहां रविवार को आयोजित सातवें 'ग्लोब सॉकर अवार्ड' समारोह में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।

messi- India TV Hindi
messi

दुबई: स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को यहां रविवार को आयोजित सातवें 'ग्लोब सॉकर अवार्ड' समारोह में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही इस समारोह में एफसी बार्सिलोना को सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार मिला। इस समारोह के लिए अर्जेटीना से दुबई आए मेसी ने कहा, "किसी एक पल को चुनना मुश्किल है, क्योंकि हमने जहां भी खेला है, वहीं जीत हासिल की है।"

मेसी ने आगे कहा, "यह साल मेरे लिए और पूरे क्लब के लिए सबसे बेहतरीन रहा।"

पुरस्कार समारोह में बार्सिलोना को फुटबाल में मीडिया का सबसे अधिक आकर्षण पाने वाले क्लब का पुरस्कार भी मिला और क्लब के अध्यक्ष जोसेप मारिया बाटरेमेयु को साल के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का खिताब मिला। बेल्जियम के कोच मार्क विलमोट्स को सर्वश्रेष्ठ कोच, जबकि इटली के एंड्रिया पिरलो और इंग्लैंड के फ्रैंक लामपार्ड को 'प्लेयर करियर' के पुरस्कार से नवाजा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल