1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी ने कोरोना वायपस से पीड़ित लोगों को हिम्मत रखने की सलाह दी

मेसी ने कोरोना वायपस से पीड़ित लोगों को हिम्मत रखने की सलाह दी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 04:37 pm IST

 दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी ने दुनिया भर के लोगों से घर में बने रहने की सलाह दी है और साथ ही कोविड-19 से पीड़ित लोगों को हिम्मत रखने को कहा है।

मेसी ने कोरोना वायपस...- India TV Hindi
मेसी ने कोरोना वायपस से पीड़ित लोगों को हिम्मत रखने की सलाह दी Image Source : GETTY IMAGES

ब्यूनस आयर्स| दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेसी ने दुनिया भर के लोगों से घर में बने रहने की सलाह दी है और साथ ही कोविड-19 से पीड़ित लोगों को हिम्मत रखने को कहा है। एफसी बार्सिलोना और अर्जेटीना के फारवर्ड का यह संदेश शनिवार को दुनिया भर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5000 तक पहुंचने के बाद आया है।

मेसी फुटबाल सम्बंधी सभी गतिविधियां स्थगित होने के बाद अभी अपना समय परिवार के साथ बिता रहे हैं। मेसी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "स्वास्थ्य सबसे पहले आता है। यह काफी मुश्किल समय है। हमें स्वास्थ्य संगठनों के निर्देशों का पालन करना चाहिए और घर में बने रहना चाहिए। यह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का सबसे अच्छा समय है।"

मेसी ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह अपने बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं। मेसी ने आगे लिखा, "हम साथ मिलकर हालात को सामान्य कर सकते हैं। हमें उन सभी लोगों को समर्थन और हिम्मत देना होगा, जो इस बीमारी से पीड़ित हैं। हालात वाकई बहुत कठिन है और ऐसे में साथ मिलकर इसका सामना करना होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल