1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटलेटिको मैड्रिड से बार्सिलोना में आए ग्रीजमैन ने बांधे मेसी की तारीफों के पुल, बोले- वे फुटबाल का चेहरा हैं

एटलेटिको मैड्रिड से बार्सिलोना में आए ग्रीजमैन ने बांधे मेसी की तारीफों के पुल, बोले- वे फुटबाल का चेहरा हैं

 Reported By: IANS
 Published : Jul 17, 2019 04:06 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 04:06 pm IST

फीफा विश्व कप-2018 की विजेता बनी फ्रांस का हिस्सा रहे ग्रीजमैन ने स्पेनिश लीग की विजेता बार्सिलोना की भी तारीफ की।

एटलेटिको मैड्रिड से बार्सिलोना में आए ग्रीजमैन ने बांधे मेसी की तारीफों के पुल, बोले- वे फुटबाल का च- India TV Hindi
एटलेटिको मैड्रिड से बार्सिलोना में आए ग्रीजमैन ने बांधे मेसी की तारीफों के पुल, बोले- वे फुटबाल का चेहरा हैं Image Source : GETTY IMAGES

बार्सिलोना। हाल ही में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना में आए फ्रांस के एंटोनियो ग्रीजमैन ने कहा है कि उनकी नई टीम के साथी लियोनेल मेसी विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी हैं और दुनिया भर में वह खेल का चेहरा हैं। समाचार एजेंसी एफे ने ग्रीजमैन के हवाले से लिखा, "मेरे लिए, वह नंबर वन हैं, जैसे बास्केटबाल में लेब्रोन (जेम्स)। वह आदर्श हैं।"

ग्रीजमैन ने कहा, "लेब्रोन एनबीए का चेहरा हैं और मेरे लिए मेसी फुटबाल का क्योंकि उनके पास वो है जो अन्य लोगों के पास नहीं है। हम इस तरह की प्रतिभा को तकरीबन हर 30 साल बाद ही देख सकते हैं।"

फीफा विश्व कप-2018 की विजेता बनी फ्रांस का हिस्सा रहे ग्रीजमैन ने स्पेनिश लीग की विजेता बार्सिलोना की भी तारीफ की। ग्रीजमैन ने कहा, "खेलने की शैली के मामले में सभी टीमें बार्सिलोना से काफी अलग हैं। मैं अपनी नई टीम के नए प्रशंसकों के सामने खेलना चाहता हूं।"

ग्रीजमैन ने कहा, "मुझे भरोसा है कि वह मुझे जानते होंगे। मैं वो खिलाड़ी हूं जो मैदान पर अपना सब कुछ देता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम साथ में खेल का लुत्फ उठाएंगे।" बार्सिलोना ने बीते शुक्रवार को 28 साल के खिलाड़ी के साथ करार करने की घोषणा की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल