1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैं नहीं मानता कि मेसी ने हमारे लिए अंतिम अल क्लासिको खेल लिया: बार्सिलोना डायरेक्टर

मैं नहीं मानता कि मेसी ने हमारे लिए अंतिम अल क्लासिको खेल लिया: बार्सिलोना डायरेक्टर

 Reported By: IANS
 Published : Apr 11, 2021 03:44 pm IST,  Updated : Apr 11, 2021 03:44 pm IST

मेसी का क्लब के साथ करार जल्द ही खत्म होने वाला है और इसके रिन्यूअल को लेकर कोई चर्चा नहीं है।

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : GETTY

बार्सिलोना| स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के निदेशक गुलेर्मो आमोर ने कहा है कि वह नहीं मानते कि लियोनेल मेसी ने उनके क्लब के लिए अंतिम अल क्लासिको खेल लिया है। शनिवार को बार्सिलोना का सामना स्पेनिश लीग में रियल मेड्रिड से हुआ। बार्सिलोना को इस मुकाबले में 1-2 से हार मिली। जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा था कि क्लब के लिए यह उसके सबसे बड़े स्टार मेसी का अंतिम अल क्लासिको है।

मेसी का क्लब के साथ करार जल्द ही खत्म होने वाला है और इसके रिन्यूअल को लेकर कोई चर्चा नहीं है। कहा जा रहा है कि मेसी क्लब छोड़ने का मन बना चुके हैं लेकिन आमोर ऐसा नहीं मानते।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह मेसी का अंतिम क्लासिको है, अमोर ने कहा, "हमें नहीं लगता। हमें उम्मीद है कि वह बार्सिलोना में बने रहने का फैसला करेंगे और बार्सिलोना के साथ कई और क्लासिको खेलेंगे।"

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : धोनी के लिए बढ़ी मुश्किलें, दूसरे मैच में सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं होगा यह खिलाड़ी

मेसी रियल के खिलाफ गोल नहीं कर सके। इस क्लब के साथ उनका खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। रियल के खिलाफ बीते सात मैचों से वह एक भी गोल नहीं कर सके हैं।

दिन के हिसाब से 1000 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन मेसी रियल के खिलाफ अल क्लासिको मे ंगोल नहीं कर सके हैं। साल 2018 में मेसी ने रियल के खिलाफ गोल किया था। मजेदार बात यह है कि वह रियल के पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का अंतिम अल क्लासिको था। इसके बाद वह इटली के क्लब जुवेंतस चले गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल