Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : धोनी के लिए बढ़ी मुश्किलें, दूसरे मैच में सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं होगा यह खिलाड़ी

IPL 2021 : धोनी के लिए बढ़ी मुश्किलें, दूसरे मैच में सीएसके के लिए उपलब्ध नहीं होगा यह खिलाड़ी

Edited by: Bhasha
Published : Apr 11, 2021 12:36 pm IST, Updated : Apr 11, 2021 12:36 pm IST

जेसन बेहरेनडोर्फ और साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी के अगले मैच में भी उपलब्ध नहीं होने से टीम के पास विदेशी तेज गेंदबाजों के विकल्प नहीं हैं। 

MS Dhoni, IPL, IPL 2021, cricket, sports, India, CSK- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM CSK 2021

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि जोश हेजलवुड को गंवाना बड़ा झटका था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के ही जेसन बेहरेनडोर्फ और साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी के अगले मैच में भी उपलब्ध नहीं होने से टीम के पास विदेशी तेज गेंदबाजों के विकल्प नहीं हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज हेजलवुड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए खुद को फिट रखने के लिए अंतिम लम्हों में टूर्नामेंट से हट गए। बेहरेनडोर्फ को उनके विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है लेकिन वह अब तक नहीं पहुंचे हैं जबकि एनगिडी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज बीच में छोड़कर आने के बाद क्वारंटीन से गुजर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : सीएसके के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलने वाले शिखर धवन, पंत की कप्तानी पर यह क्या बोल गए !

फ्लेमिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘एनगिडी उपलब्ध नहीं है। वह अगले मैच से पहले टीम से नहीं जुड़ेगा। इसलिए जोश हेजलवुड का उपलब्ध नहीं होना झटका है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘एनगिडी जल्द ही पहुंचेगे। बेहरेनडोर्फ बेशक उसके बाद आएगा। गेंदबाजी विभाग में संभवत: हमारे पास विकल्प कम हैं। हमारी नजरें भारतीय गेंदबाजों पर है और हमारे पास अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज के रूप में सैम कुरेन है।’’

सुपरकिंग्स के 189 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत तीन विकेट गंवाकर हासिल किया। मौजूदा टूर्नामेंट में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच सभी टीमें तटस्थ स्थलों पर खेलेंगी और फ्लेमिंग ने कहा कि शुक्रवार को टूर्नामेंट के पहले मैच में मुंबई इंडियन्स को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ चेन्नई के हालात से सामंजस्य बैठाने में जूझना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : धोनी की वजह से आईपीएल में बढ़ा है विकेटकीपर कप्तानों का श्रेय- जोस बटलर

उन्होंने कहा कि टीमों को तटस्थ स्थलों से सामंजस्य बैठाने का तरीका ढूंढना होगा। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान फ्लेमिंग ने अनुभवी सुरेश रैना की सराहना की जिन्होंने पिछले टूर्नामेंट से बाहर रहने के बाद आईपीएल में वापसी करते हुए 36 गेंद में 54 रन की पारी खेली। रैना यूएई में हुए आईपीएल 2020 में निजी कारणों से हिस्सा नहीं ले पाए थे। सुपरकिंग्स ने हालांकि उन्हें टीम में बरकरार रखा था। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement