1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अर्जेंटीन की जीत में चमके लियोनेल मेस्सी, कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में बनाई जगह

अर्जेंटीन की जीत में चमके लियोनेल मेस्सी, कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2021 10:46 am IST,  Updated : Jul 04, 2021 10:46 am IST

मेस्सी ने शनिवार को खेले गये मैच में अर्जेंटीना की तरफ से तीसरा गोल किया और इससे पहले के दोनों गोल करने में भी मदद की। 

Lionel Messi shines in Argentina's victory, made it to the semi-finals of Copa America- India TV Hindi
Lionel Messi shines in Argentina's victory, made it to the semi-finals of Copa America Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जेनेरियो। लियोनेल मेस्सी के 76वें अंतरराष्ट्रीय गोल की मदद से अर्जेंटीना ने इक्वाडोर को 3-0 से करारी शिकस्त देकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना कोलंबिया से होगा। मेस्सी ने शनिवार को खेले गये मैच में अर्जेंटीना की तरफ से तीसरा गोल किया और इससे पहले के दोनों गोल करने में भी मदद की। 

वह अब दक्षिण अमेरिका से सर्वाधिक गोल करने के पेले के रिकार्ड की बराबरी करने से केवल एक गोल पीछे हैं। इस जीत ने मेस्सी ने पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जीतने की उम्मीदें भी जीवंत रखी हैं। 

अर्जेंटीना मंगलवार को सेमीफाइनल में कोलंबिया से भिड़ेगा जिसने एक अन्य मैच में उरूग्वे को पेनल्टी शूटआउट में हराया। दूसरा सेमीफाइनल ब्राजील और पेरू के बीच खेला जाएगा। गोइनिया के ओलंपिको स्टेडियम में खेले गये मैच में रोड्रिगो डि पॉल ने 39वें मिनट में पहला गोल दागा। 

लॉटारो मार्टिनेज ने 84वें मिनट में दूसरा गोल किया। बार्सिलोना से अनुबंध समाप्त होने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे मेस्सी ने इन दोनों गोल को करने में मदद की। मेस्सी ने मैच के अंतिम क्षणों में फ्री किक पर अर्जेंटीना की तरफ से तीसरा गोल किया। यह टूर्नामेंट में उनका चौथा गोल है। 

अर्जेंटीना की जीत का अंतर इससे भी बेहतर होता लेकिन उसने गोल करने के कई मौके गंवाये जिसमें टीम आगे के महत्वपूर्ण मैच से पहले सुधार करना चाहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल