1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन, प्रो कबड्डी लीग 2019 Highlights: हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पल्टन को 10 प्वाइंट्स से हराया, नवीन रहे मैच के हीरो

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन, प्रो कबड्डी लीग 2019 Highlights: हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पल्टन को 10 प्वाइंट्स से हराया, नवीन रहे मैच के हीरो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 22, 2019 11:42 am IST,  Updated : Jul 22, 2019 10:15 pm IST

रेडर नवीन के शानदार सुपर-10 के दम पर हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में सोमवार को पुनेरी पल्टन को 34-24 से हराकर लीग में अपनी शानदार शुरुआत की।

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन, प्रो कबड्डी लीग 2019 Highlights: हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पल्ट- India TV Hindi
हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन, प्रो कबड्डी लीग 2019 Highlights: हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पल्टन को 10 प्वाइंट्स से हराया, नवीन रहे मैच के हीरो Image Source : PKL

प्रो कबड्डी लीग-7 के छठे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पल्टन को हराकर शानदार आगाज किया है। हरियाणा स्टीलर्स के जहां 34 प्वाइंट्स थे तो वहीं पुनेरी पल्टन के 24 प्वाइंट रहे। हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से स्टार रहे नवीन कुमार ने 14 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं पुनेरी की तरफ से पवन कादियान ने सबसे ज्यादा 10 प्वाइंट्स हासिल किए। हरियाणा की इस जीत के हीरो रहे नवीन ने मैच में 14 अंक हासिल किए। उनके अलावा विकास काले ने चार अंक लिए। हरियाणा ने रेड से 15, टैकल से 14, आलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक जुटाए। 

लाइव कबड्डी स्कोर हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन

लाइव स्कोर-  हरियाणा स्टीलर्स 34-24 पुनेरी पल्टन

09:38 PM हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पल्टन को 10 प्वाइंट्स से हराया, नवीन रहे मैच के हीरो

09:28 PM नवीन हरियाणा के लिए सुपर परफॉर्मर रहे हैं। हरियाणा की बढ़त 10 प्वाइंट है। 

09:23 PM नवीन का सुपर टेन! 10 प्वाइंट्स दिला चुके हैं नवीन हरियाणा स्टीलर्स को।

09:15 PM आखिरी 10 मिनट बचे हैं और हरियाणा की बढ़त बनई हुई है। पुनेरी को वापसी करनी होगी। 

09:07 PM फाइनल हाफ का खेल शुरू हो चुका है। ब्रेक के दौरान कोच अनूप कुमार ने पल्टन को कहा है कि थर्ड रेड पर ज्यादा फोकस करो। 

09:02 PM पहले हाफ का खेल खत्म! हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पल्टन पर बनाई 12 प्वाइंट्स की बढ़त। नवीन हरियाणा को 6 रेड प्वाइंट दिला चुके हैं। 

08:55 PM सुपर रेड! सेल्वामनी की सुपर रेड शुभम शिंदे, गिरीश मारुति एर्नाक, पवन कादियान को किया बाहर। हरियाणा के लिए तीन प्वांट बटोरे।

08:49 PM ऑलआउट हुई पुनेरी पल्टन! हरियाणा स्टीलर्स के विनय की शानदार रेड। 

08:49 PM पुनेरी पल्टन का सुपर टैकल। दो प्वाइंट किए हासिल। 

08:49 PM डू ऑर डाई रेड को सफल नहीं बना पाए पुनेरी के पवन कादयान। 

08:48 PM नवीन की शानदार रेड, हरियाणा को दो प्वाइंट दिलाए। 

08:41 PM पुनेरी पल्टन का खाता खुला! अमित ने शानदार टैकल किया और अंक बटोरा।

08:40 PM मैच शुरू हो चुका है। हरियाणा की तरफ से नवीन ने पहली रेड की।

08:32 PM दोनों टीमें कोर्ट पर आ चुकी हैं। आज हरियाणा स्टीलर्स का पहला मैच है। 

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 का 6वां मैच कब खेला जाएगा?

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 का 6वां मैच 22 जुलाई को खेला जाएगा।

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 का 6वां मैच कहां खेला जाएगा?

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 का 6वां मैच गाचीबावली स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जायेगा।

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 के 6वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 के 6वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30pm बजे से लाइव देख सकेंगे।

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 का 6वां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 का 6वां मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स Star Sports 1, Star Sports 1 HD  पर देख सकते हैं। 

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 के 6वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

हरियाणा स्टीलर्स बनाम पुनेरी पल्टन प्रो कबड्डी लीग 2019 के 6वें मैच ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल