1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन ने हॉकी खिलाड़ियों को सिखाया तकनीक का इस्तेमाल करना

लॉकडाउन ने हॉकी खिलाड़ियों को सिखाया तकनीक का इस्तेमाल करना

 Reported By: Bhasha
 Published : May 19, 2020 02:18 pm IST,  Updated : May 19, 2020 05:01 pm IST

भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कई नयी तकनीकें सीख गई हैं जिनकी जरूरत उन्हें कोरोना लॉकडाउन के दौरान इंडोर अभ्यास में पड़ रही है।

Lockdown taught hockey players how to use technology- India TV Hindi
Lockdown taught hockey players how to use technology Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू। भारतीय महिला और पुरूष हॉकी टीमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कई नयी तकनीकें सीख गई हैं जिनकी जरूरत उन्हें कोरोना लॉकडाउन के दौरान इंडोर अभ्यास में पड़ रही है। दोनों टीमें यहां भारतीय खेल अथॉरिटी केंद्र में है चूंकि मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन के कारण खेल बंद है। कोचिंग स्टाफ भी इसी केंद्र पर है लेकिन सामाजिक दूरी के नियमों के कारण टीमें विभिन्न एैप का इस्तेमाल करके अपना काम उस पर जमा कर रही हैं। 

महिला टीम की उपकप्तान सविता ने कहा,‘‘इससे पहले इन ऐप का इस्तेमाल सप्ताह की गतिविधियां तय करने के लिये कोचिंग स्टाफ ही करता था जो बाद में हमसे साझा की जाती थी।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘लॉकडाउन के दौरान साइ केंद्र पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हम सभी गूगल डाक्स और गूगल फार्म्स का इस्तेमाल अपना काम और डेटा जमा करने के लिये कर रहे हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्टाफ के वेतन में कटौती पर एसीए ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा,‘‘इसके बाद मुख्य कोच या वैज्ञानिक सलाहकार से वीडियो कॉल पर इस पर चर्चा की जाती है।’’ 

अब टीम बैठकों और टीम कांफ्रेंस में गूगल मीट या जूम का इस्तेमाल आम हो गया है। पुरूष टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा,‘‘हमारा सहयोगी स्टाफ इसी परिसर में है लेकिन हम व्यक्तिगत बैठकों के लिये जूम कॉल का इस्तेमाल करते हैं जिनमें आहार, मैच विश्लेषण वगैरह पर बात की जाती है।’’

ये भी पढ़ें - विराट कोहली ने बताया कैसे मिली भारतीय बल्लेबाजों को 155 KMPH वाले गेंदबाजों को खेलने में मदद

उन्होंने कहा,‘‘इसके अलावा गूगल मीट पर टीम बैठकें होती है। हमने यह सब लॉकडाउन में ही सीखा है। इससे हम परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के भी संपर्क में रह सकते हैं।’’ 

टीम अभ्यास की बहाली के लिये खेल मंत्रालय और साइ से मानक संचालन प्रक्रिया और आगे के दिशा निर्देशों का इंतजार कर रही है । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल