1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी को हरा चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा लियोन

मैनचेस्टर सिटी को हरा चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा लियोन

 Reported By: IANS
 Published : Aug 16, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Aug 16, 2020 01:37 pm IST

ओलंपिक्ये लियोन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर सिटी को 3-1 से हराकर चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 

मैनचेस्टर सिटी को हरा...- India TV Hindi
मैनचेस्टर सिटी को हरा चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा लियोन Image Source : AP IMAGE

लिस्बन| ओलंपिक्ये लियोन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर सिटी को 3-1 से हराकर चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लियोन ने शनिवार को यहां खेले गए मैच के 23वें मिनट में मैक्सवेल कॉर्नेट की गौल की बदौलत 1-0 की बढ़त हासिल की। इसके बाद मैनचेस्टर सिटी ने पहले हाफ में बराबरी की बहुत कोशिश की। लेकिन हाफ टाइम तक वह एक गोल से पीछे ही रही।

दूसरे हाफ में सिटी के रहीम स्टलिर्ंग के पास की बदौलत केविन डि ब्रूइन ने 69वें मिनट में गोल दागकर टीम को बराबरी दिला दी। हालांकि इसके 10 मिनट बाद बतौर सब्सटिट्यूट मैदान पर आए मौसा डेंबेले ने दूसरा गोल करते हुए लियोन को दोबारा बढ़त दी।

इस गोल के आठ मिनट बाद डेंबेले ने मैच का दूसरा गोल किया और टीम की जीत तय कर दी। मैनचेस्टर सिटी ने वापसी की बहुत कोशिश की। लेकिन टीम को आखिरकार हार का मुंह देखना पड़ा।

लीग के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को जर्मन फुटबॉल क्लब आरबी लिपजिग का मुकाबला पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बायर्न म्यूनिख की टीम लियोन से भिड़ेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल