मेड्रिड: मेड्रिड मास्टर्स का फाइनल मुकाबला ब्रिटेन के एंडी मरे और स्पेन के राफेल नडाल के बीच खेला जाएगा।
नडाल ने सेमीफाइनल मैच में चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक को 7-6, 6-1 से हराया। नडाल सातवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहंचे हैं।
दूसरी ओर, मरे ने सेमीफाइनल में जापान के केई निशिकोरी को हराया। मरे ने निशिकोरी के खिलाफ 6-3, 6-4 से जीत हासिल की।
मरे ने क्ले कोर्ट पर अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। बीते सप्ताह मरे ने म्यूनिख में अपने करियर का पहला क्ले कोर्ट खिताब जीता था।