1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया के शटलर ली जी ने जीता ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब

मलेशिया के शटलर ली जी ने जीता ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2021 04:21 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 04:21 pm IST

मलेशिया के ली जी जिया ने फाइनल मुकाबले में गत विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को हराकर ऑल इंग्लैंड बैडमिटन ओपन में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया।

 Lee Zii Jia - India TV Hindi
 Lee Zii Jia  Image Source : TWITTER- @YONEXALLENGLAND

बर्मिघम| मलेशिया के ली जी जिया ने फाइनल मुकाबले में गत विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को हराकर ऑल इंग्लैंड बैडमिटन ओपन में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। ली जी ने एक घंटे 14 मिनट तक चले मुकाबले में एक्सेलसन को 30-29, 20-22, 21-19 से हराया।

यह हाल के दिनों में सबसे बेहतर फाइनल मुकाबलों में से एक था जिसमें ली जी ने पहले गेम में एक्सेलसन को मात दी जबकि दूसरे गेम में ली जी पिछड़ गए। हालांकि तीसरे गेम को जीत ली जी विजेता बने।

ली जी ने कहा, "मैं खुश हूं, उत्साहित हूं तथा दुखी भी हूं। सभी चीज एक ही पल में सामने आ रही है इसलिए अपनी भावना को दर्शाना मेरे लिए कठिन है। तीसरे गेम तक हम दोनों ने ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तीसरे गेम में एक्लेसन का ध्यान हटा और मुझे इसका लाभ मिल गया।"

ये भी पढ़े -  IND vs ENG : हार्दिक ने माना, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हमने टीम इंडिया पर लगे इस बड़े दाग को धोया

उन्होंने कहा, "पहला गेम जिसे मैंने 30-29 से जीता, काफी कठिन गेम था। दूसरे गेम में मैंने सिंगल अंक पर ध्यान केंद्रित किया। मैं ध्यान नहीं भटकाना चाहता था। इससे मेरे विपक्षी खिलाड़ी को फायदा मिलता। मैंने अपने आप से कहा था कि सभी अंक लेने पर ध्यान देना है।"

ये भी पढ़े - IND vs ENG : मॉर्गन ने दिया अशुभ संकेत, वनडे सीरीज और उसके बाद IPL से बाहर हो सकते हैं जोफ्रा आर्चर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल