1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिवरपूल की जीत के बाद रोए थे मैनेजर जार्गन क्लोप, अब किया खुलासा

लिवरपूल की जीत के बाद रोए थे मैनेजर जार्गन क्लोप, अब किया खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Aug 09, 2020 07:31 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 07:31 pm IST

क्लोप ने कहा, "जब यह हुआ इससे पहले कुछ नहीं पता था कि क्यो होगा। यह शानदार था। अगले ही पल बहुत बड़ी राहत थी और फिर मैंने रोना शुरू कर दिया।"  

Manager Jargon Klopp, who cried after Liverpool's win, now revealed- India TV Hindi
Manager Jargon Klopp, who cried after Liverpool's win, now revealed Image Source : GETTY IMAGES

लिवरपूल। लिवरपूल के मैनेजर जार्गन क्लोप ने कहा है कि चेल्सी द्वारा मैनचेस्टर सिटी को मात देने के बाद लिवरपूल को मिली खिताबी जीत स्टेडियम के बाहर बिताए गए उनके सबसे अच्छे पलों में से एक है। चेल्सी ने 26 जून को मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया था और इसी के साथ लिवरपूल ने प्रीमियर लीग का खिताब मिला था। यह लिवरपूल का तीन दशकों में पहला प्रीमियर लीग खिताब था।

क्लोप ने एएफसी टीवी के शो गोल्डन स्काई : क्लोप चैम्पियंस डॉक्यूमेंट्री में बताया, "मैं सिर्फ मिनट गिन रहा था, यह शानदार था और स्टेडियम के बार मेरी जिंदगी के सबसे शानदार पलों में से एक।"

उन्होंने कहा, "क्योंकि हम वहां थे, आप एक दूसरे के चेहरे पर यह देख सकते थे। खिलाड़ी वहां बैठे हुए थे। कुछ लोग देख नहीं सके। हम सभी हैरान थे और यह एकदम असाधारण था।"

क्लोप ने कहा, "जब यह हुआ इससे पहले कुछ नहीं पता था कि क्यो होगा। यह शानदार था। अगले ही पल बहुत बड़ी राहत थी और फिर मैंने रोना शुरू कर दिया।"

कोच ने कहा, "मैंने फिर अपनी पत्नी (उला) को फोन किया। मैंने अपने परिवार को 10 सेकेंड पहले फोन किया ताकि हम साथ में यह क्षण देख सकें।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल