1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग के अपने पहले मुकाबले में वेस्ट हैम युनाइटेड को 5-0 से दी मात

मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग के अपने पहले मुकाबले में वेस्ट हैम युनाइटेड को 5-0 से दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Aug 11, 2019 11:48 am IST,  Updated : Aug 11, 2019 11:48 am IST

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार रात यहां 2019-20 सीजन के अपने पहले मैच में वेस्ट हैम युनाइटेड के खिलाफ 5-0 से दमदार जीत दर्ज की।   

मैनचेस्टर सिटी ने...- India TV Hindi
मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग के अपने पहले मुकाबले में वेस्ट हैम युनाइटेड को 5-0 से दी मात Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने शनिवार रात यहां 2019-20 सीजन के अपने पहले मैच में वेस्ट हैम युनाइटेड के खिलाफ 5-0 से दमदार जीत दर्ज की। फारवर्ड खिलाड़ी रहीम स्टर्लिग ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया और शानदार हैट्रिक लगाई। 

बीबीसी के अनुसार, स्टर्लिग के अलावा इस मुकाबले में स्ट्राइकर गेब्रियल जेसुस और सर्जिया अगुएरो ने गोल दागे। मैच के पहले 20 मिनट में वेस्ट हैम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। मेजबान टीम ने दोनों विंग से अटैक किए और सिटी को काउंटर अटैक पर भी गोल नहीं करने दिया। 

हालांकि, सिटी ने जल्द ही मुकाबले को अपने नियंत्रण में ले लिया। 25वें मिनट में जेसुस ने मेहमान टीम के लिए पहला गोल किया। पहले हाफ में इसके बाद कोई और गोल नहीं हो सका। 

सिटी ने दूसरे हाफ में दमदार खेल दिखाया और वेस्ट हैम को टिकने नहीं दिया। 51वें मिनट में मेहमान टीम ने शानदार मूव बनाया। इस बार गेंद स्टर्लिग को मिली जिन्होंने गोल करते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। स्टर्लिग यहीं नहीं रुके और उन्होंने 75वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया।

सिटी को 86वें मिनट में पेनाल्टी मिली और गोल करने का मौका स्ट्राइकर अगुएरो को मिला। अगुएरो ने इस मौके का नहीं गंवाया और मुकबाले को चौथा गोल दागा। मैच समाप्त होने से पहले स्टर्लिग अपनी हैट्रिक पूरी करने में कामयाब रहे। उन्होंने इंजुरी टाइम (91वें मिनट) में गोल किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल