1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविड सिल्वा ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल जगत से संन्यास लिया

डेविड सिल्वा ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल जगत से संन्यास लिया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 14, 2018 07:06 pm IST,  Updated : Aug 14, 2018 07:06 pm IST

32 साल के सिल्वा ने स्पेन के साथ 2010 में फीफा विश्व कप और 2008 तथा 2012 में यूरोपीय चैम्पियनशिप खिताब जीते।

डेविड सिल्वा- India TV Hindi
डेविड सिल्वा

मैनचेस्टर: मैनचेस्टर सिटी के स्पेनिश मिडफील्डर डेविड सिल्वा ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल जगत से संन्यास ले लिया है। 32 साल के सिल्वा ने स्पेन के साथ 2010 में फीफा विश्व कप और 2008 तथा 2012 में यूरोपीय चैम्पियनशिप खिताब जीते। 

अपने करियर में 2006 में स्पेन के लिए पदार्पण करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए कुल 125 मैच खेले। सिल्वा का कहना है कि स्पेनिश टीम के साथ मिली उपलब्धियों पर उन्हें गर्व है। 

सिल्वा ने कहा, "मैंने इस टीम के साथ अपना सपना जिया है और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा। यह आसान नहीं था। अपने संन्यास की घोषणा करना बिल्कुल आसान नहीं था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल