1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल पर दर्ज की 4-1 से धमाकेदार जीत

मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल पर दर्ज की 4-1 से धमाकेदार जीत

 Edited By: IANS
 Published : Feb 08, 2021 02:08 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 02:08 pm IST

मैनचेस्टर सिटी के लिवरपूल से 10 अंक ज्यादा है और ऐसे में मौजूदा चैम्पियन के लिए खिताब बरकरार रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

Manchester City, Liverpool, sports, Football - India TV Hindi
Manchester City vs Liverpool Image Source : GETTY

गोलकीपर एलिसन बेकर की गलतियों का खामियाजा लिवरपूल को मैनचेस्टर सिटी के हाथों करारी हार के रूप में भुगतना पड़ा है। मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मौजूदा चैम्पियन लिवरपूल को 4-1 से मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के बाद मैनचेस्टर सिटी के 22 मैचों से 50 अंक हो गए हैं और अंकतालिका में टॉप पर कायम है। 

मैनचेस्टर सिटी के लिवरपूल से 10 अंक ज्यादा है और ऐसे में मौजूदा चैम्पियन के लिए खिताब बरकरार रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में लिपवपूल के लिए एकमात्र गोल मोहम्मद सालाह ने 63वें मिनट में पेनाल्टी पर किया।

वहीं, मैनचेस्टर सिटी के लिए इल्की गुंडोगन ने 49वें और 73वें जबकि रहीम स्टर्लिग ने 76वें और फोडेन ने 83वें मिनट में गोल किया। सिटी को अंतिम दोनों गोल लिवरपूल के गोलकीपर बेकर की गलतियों के कारण मिले।

मैनचेस्टर सिटी ने सभी प्रतियोगिताओं में लगातार 14 मुकाबले जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल