1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लीवरपूल को गार्ड ऑफ ऑनर देगा मैनचेस्टर सिटी

लीवरपूल को गार्ड ऑफ ऑनर देगा मैनचेस्टर सिटी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 28, 2020 11:01 am IST,  Updated : Jun 28, 2020 11:01 am IST

लीवरपूल की टीम ने इस हफ्ते खिताब पर कब्जा जमाया जो पिछले दो साल से मैनचेस्टर सिटी के पास था।

Pep Guardiola, Liverpool, Manchester City, Premier League, Jurgen Klopp, Mohammed Salah, football ne- India TV Hindi
Liverpool Image Source : GETTY IMAGE

मैनचेस्टर सिटी की टीम अगले गुरुवार को लीवरपूल के खिलाफ होने वाले मैच के दौरान इंग्लिश प्रीमियर लीग के इस नए चैंपियन को गार्डफ ऑनर देगी। मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गुआर्डिओला ने यह जानकारी दी। लीवरपूल की टीम ने इस हफ्ते खिताब पर कब्जा जमाया जो पिछले दो साल से मैनचेस्टर सिटी के पास था। 

खिताब की दौड़ में गुरुवार को इतिहाद स्टेडियम में होने वाला मुकाबला अहम होता लेकिन पिछले गुरुवार को चेल्सी के खिलाफ सिटी की हार के साथ लीवरपूल की टीम ने अंक तालिका में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। गुआर्डिओला ने कहा कि वे नई चैंपियन टीम को सम्मानित करेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘बेशक हम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगे।’’ गुआर्डिओला ने कहा, ‘‘वे जब भी हमारे यहां आते हैं तो हम शानदार तरीके से उनका स्वागत करते हैं। वे शिकायत नहीं कर सकते और बेशक हम ऐसा करेंगे क्योंकि वे इसके हकदार हैं।’’ 

लीवरपूल ने दूसरे स्थान पर चल रही सिटी की टीम पर 23 अंक की बढ़त बना रखी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल