1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान

यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 06, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 12:30 pm IST

मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान ने अपने अपने मुकाबले जीतकर यूरोपा लीग क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जिसके साथ कोरोना वायरस महामारी के बीच खाली स्टेडियम में महाद्वीपीय फुटबॉल की वापसी हुई। 

Manchester United and Inter Milan- India TV Hindi
Manchester United and Inter Milan Image Source : GETTY IMAGES

गेलसेनकिरचेन (जर्मनी)| मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान ने अपने अपने मुकाबले जीतकर यूरोपा लीग क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जिसके साथ कोरोना वायरस महामारी के बीच खाली स्टेडियम में महाद्वीपीय फुटबॉल की वापसी हुई। यूनाईटेड ने बुधवार को लास्क लिंज को 2-1 से हराकर आस्ट्रिया के क्लब के खिलाफ कुल 7-1 के अंतर से जीत दर्ज की।

इस मुकाबले का पहला चरण पांच महीने पहले खेला गया था। लास्क ने 55वें मिनट में फिलिप वीसिंगर के गोल से बढ़त बनाई लेकिन दो मिनट बाद जेसी लिंगार्ड ने यूनाईटेड को बराबरी दिला दी। एंथोनी मार्शल ने 88वें मिनट में यूनाईटेड की ओर से एक और गोल दागकर टीम की 2-1 से जीत सुनिश्चत की।

इंटर मिलान ने रोमेलु लुकाकु और क्रिस्टयन एरिकसेन के गोल से गेटाफे को 2-0 से हराया। इस मुकाबले में एक ही मैच जर्मनी में खेला गया क्योंकि दोनों टीमों ने पहले चरण में हिस्सा नहीं लिया था जिसके बाद यूरोपीय सत्र निलंबित कर दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल