1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने सोलशाएर को स्थायी कोच नियुक्त किया

इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने सोलशाएर को स्थायी कोच नियुक्त किया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2019 05:25 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 05:25 pm IST

दिसंबर में टीम के अंतरिम कोच बनने के बाद से सोलशाएर के मार्गदर्शन में युनाइटेड ने अब तक 19 में से 14 मुकाबले जीते हैं।  

इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने सोलशाएर को स्थायी कोच नियुक्त किया- India TV Hindi
इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने सोलशाएर को स्थायी कोच नियुक्त किया Image Source : AP IMAGE

मैनचेस्टर। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने गुरुवार को यहां ओले गुनार सोलशाएर को टीम का स्थायी कोच नियुक्त किया। सोलशाएर को युनाइटेड ने पिछले साल पूर्व कोच जोसे मोरिन्हो की जगह टीम का अंतरिम कोच बनाया था, लेकिन अब क्लब ने उनके साथ तीन वर्षो का करार कर लिया है। 

क्लब की वेबसाइट ने सोलशाएर के हवाले से बताया, "इस विशेष क्लब में आने के पहले दिन से ही मुझे अपने घर जैसा महसूस हुआ। मैनचेस्टर युनाइटेड का खिलाड़ी होना और यहां अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करना मेरे लिए गर्व की बात है।"

सोलशाएर ने कहा, "पिछले कुछ महीनों का अनुभव शानदार रहा है और मैं सभी कोच, कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन काम के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मैंने हमेशा से इस काम को करने का सपना देखा था और मैं लंबे समय तक इस क्लब का मार्गदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं लगातार सफलता हासिल करूंगा।"

दिसंबर में टीम के अंतरिम कोच बनने के बाद से सोलशाएर के मार्गदर्शन में युनाइटेड ने अब तक 19 में से 14 मुकाबले जीते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल