1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ब्राइटॉन को हराया जबकि न्यूकासल ने टोटनहेम से खेला ड्रा

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ब्राइटॉन को हराया जबकि न्यूकासल ने टोटनहेम से खेला ड्रा

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 05, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 01:00 pm IST

अन्य मुकाबले में जो विलॉक के 85वें मिनट में किये गये गोल से न्यूकासल ने टोटेनहम को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया।

Manchester United- India TV Hindi
Manchester United Image Source : GETTY

मैनचेस्टर| मार्कस रशफोर्ड और मैसन ग्रीनवुड के गोल के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में ब्राइटॉन को 2-1 से हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 

तालिका में शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी (31 मैचों में 74 अंक) का खिताब जीतना लगभग तय है। मैनचेस्टर यूनाइटेड की 30 मैचों में यह 17वीं जीत है जिससे उसके 60 अंक हो गये। ब्राइटॉन ने डैनी वेलबेक के 13वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बना ली थी लेकिन रशफोर्ड और ग्रीनवुड ने दूसरे हाफ में दो गोल कर मैनचेस्टर यूनाइटेड ने जीत दिला दी। 

एक अन्य मुकाबले में जो विलॉक के 85वें मिनट में किये गये गोल से न्यूकासल ने टोटेनहम को 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। जोलिंटन ने 28वें मिनट में न्यूकासल का खाता खोला लेकिन हैरी केन ने 30वें और 34वें मिनट में गोल कर टोटेनहम को 2-1 से बढ़त दिला दी। 

यह भी पढ़ें- SA vs PAK, 2nd ODI : फखर जमां की रिकॉर्डतोड़ पारी के बावजूद साउथ अफ्रीका से हारा पाकिस्तान, 1-1 से बराबर हुआ सीरीज

टीम ने हालांकि आखिरी मिनटों में इस बढ़त को गंवा दिया और उसे अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल