1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर युनाइटेड को छोड़ इस लीग में जा सकते हैं एलिक्सि सांचेज

मैनचेस्टर युनाइटेड को छोड़ इस लीग में जा सकते हैं एलिक्सि सांचेज

 Reported By: IANS
 Published : Aug 16, 2019 09:58 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 09:58 am IST

मैनचेस्टर युनाइटेड के फॉरवर्ड खिलाड़ी एलिक्सि सांचेज इस सीजन इंग्लिश क्लब से अलग हो सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इटली लीग में जा सकते हैं। 

मैनचेस्टर युनाइटेड को...- India TV Hindi
मैनचेस्टर युनाइटेड को छोड़ इस लीग में जा सकते हैं एलिक्सि सांचेज Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर| मैनचेस्टर युनाइटेड के फॉरवर्ड खिलाड़ी एलिक्सि सांचेज इस सीजन इंग्लिश क्लब से अलग हो सकते हैं। आर्सेनल से युनाइटेड में शामिल होने के बाद से सांचेज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इटली लीग में जा सकते हैं। 

जुवेंतस, एसी मिलान, नेपोली जैसे क्लब सांचेज को खरीद सकते हैं। हालांकि, इटली के क्लबों पर एफसी बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी के आय की मांग भारी पड़ सकती है। 

युनाटेड के पूर्व खिलाड़ी रोबिन वेन पर्सी ने कहा कि सांचेज इंग्लिश क्लब में खुश नजर नहीं आ रहे। उन्होंने कहा, "उन्हें फिर से खुश होने का तरीका खोजना होगा।"

वेन पर्सी ने कहा, "अगर आप खुश होते हैं तो आप मौका बनाकर खुश रहते हैं। वह शुरुआती कुछ महीनों में खुश थे, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें अब दोबारा खुशी ढूंढ़ने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा, "वह अभी भी खेल सकते हैं, वह एक बेहतरीन फुटबाल खिलाड़ी हैं। वह खुश नहीं लग रहे, मैं सिर्फ अनुमान लगा सकता हूं, लेकिन दूर से वह खुश नहीं दिख रहे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल