1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रूनी के 11 साल के बेटे के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड ने किया करार

रूनी के 11 साल के बेटे के साथ मैनचेस्टर युनाइटेड ने किया करार

 Reported By: IANS
 Published : Dec 18, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Dec 18, 2020 01:35 pm IST

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान व्यान रूनी के बेटे ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए क्लब की यूथ टीम के साथ करार किया है।

Wayne Rooney with his Son- India TV Hindi
Wayne Rooney with his Son Image Source : TWITTER/WAYNEROONEY

मैनचेस्टर| मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान व्यान रूनी के बेटे ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए क्लब की यूथ टीम के साथ करार किया है। रूनी ने अपने 11 साल के बेटे काई के मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करार करते हुए फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने बेटे के साथ हैं।

रूनी ने इस फोटो के साथ लिखा, "गर्व का दिन। काई ने मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ किया करार। कड़ी मेहनत करते रहो बेटे।"

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : भारत के खिलाफ इस टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं डेविड वॉर्नर, खुद कही ये बात

38 साल के रूनी इस समय दूसरी डिविजन की टीम डर्बी के मैनेजर के तौर पर काम कर रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रूनी ने युनाइटेड के साथ 13 साल का करियर बिताया है और 559 मैचों में 253 गोल किए हैं।

ये भी पढ़ें - Ind vs Aus, 1st Test : ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया, पहली पारी में बनाए 244 रन 

रूसी और उनकी पार्टनर कोलीन के चार बेटे हैं जिनमें से काई सबसे बड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल