1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाएंगे मनिका बत्रा, ऋषभ पंत

लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाएंगे मनिका बत्रा, ऋषभ पंत

 Reported By: IANS
 Published : Mar 11, 2019 08:04 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 08:04 pm IST

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों खिलाड़ी रेडियो और वीडियो संदेश के जरिए लोकसभा चुनाव के बार में जागरूकता फैलाएंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाएंगे मनिका बत्रा, ऋषभ पंत - India TV Hindi
लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाएंगे मनिका बत्रा, ऋषभ पंत 

नई दिल्ली। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और क्रिकेटर ऋषभ पंत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मतदाताओं को लोकसभा चुनाव से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों खिलाड़ी रेडियो और वीडियो संदेश के जरिए लोकसभा चुनाव के बार में जागरूकता फैलाएंगे।

सिंह ने कहा, "खिलाड़ियों की सेवा मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने के लिए ली गई है। हमारा प्रयास कुल मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने का है जो पिछली बार 65.02 प्रतिशत था।" उन्होंने कहा कि इस बार शहर में मतदाताओं की कुल संख्या 1.39 करोड़ है जिसमें 62,35,814 महिलाएं, 76,61,68 पुरुष और 647 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। 

सिंह ने पीडब्ल्यूडी ऐप और सी-विजिल ऐप जैसे मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में संवाददाताओं को बताया जिसे लोग पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग व्यक्ति) वोटर कार्ड के लिए आवेदन करने के उद्देश्य से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए वे आचार संहिता के उल्लंघन समेत अन्य चीजों के बारे में भी रिपोर्ट कर सकते हैं। दिल्ली में सात सीटों के लिए 12 मई को मतदान होंगे। मतगणना और परिणाम की घोषणा 23 मई को की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल