1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, FIH सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का अवॉर्ड पाने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

मनप्रीत सिंह ने रचा इतिहास, FIH सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का अवॉर्ड पाने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 13, 2020 06:30 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 07:47 pm IST

मनप्रीत ने इस पुरस्कार की दौड़ में बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन और अर्जेन्टीना के लुकास विला को पछाड़ा जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Manpreet Singh,Manpreet Singh hockey,Manpreet Singh fih men player of the year,FIH awards,hockey awa- India TV Hindi
Manpreet Singh Image Source : GETTY

 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को एफआईएच ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। पिछले साल जून में मनप्रीत ने अपनी कप्तानी में एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी। उन्हीं की कप्तानी में भारत ने बीते साल नवंबर में ओलम्पिक क्वालीफायर में रूस को हरा टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल किया था।

इस अवार्ड की रेस में मनप्रीत ने विश्व चैम्पियन बेल्जिमय के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन, आस्ट्रेलिया के एरान जालेव्स्की और एडी ओकेंडेन के अलावा अर्जेटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा है।

एक बयान में मनप्रीत ने कहा, "मैं यह अवार्ड जीतकर काफी खुश हूं और मैं इसे अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं। साथ ही मैं अपने शुभचिंतकों और हॉकी प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। भारतीय हॉकी को इतना समर्थन मिल रहा है यह देखकर अच्छा लगा।"

इस उपलब्धि के लिए हॉकी इंडिया ने मनप्री को बधाई दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल