1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह एफआईएच के प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिये नामित

भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह एफआईएच के प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिये नामित

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 07, 2019 08:42 am IST,  Updated : Dec 07, 2019 08:42 am IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने वर्ष का खिलाड़ी पुरस्कार के लिये नामित किया है। 

FIH- India TV Hindi
भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह एफआईएच के प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिये नामित Image Source : GETTY IMAGES

लुसाने। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) ने वर्ष का खिलाड़ी पुरस्कार के लिये नामित किया है। उनकी अगुवाई में भारत ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। दो अन्य भारतीयों विवेक प्रसाद और लालरेमसियामी को एफआईएच ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में वर्ष उदीयमान स्टार पुरस्कार के लिये नामित किया है।

मनप्रीत ने अभी तक 242 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह 27 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय मध्यपंक्ति में अहम भूमिका निभाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने भुवनेश्वर में रूस को 11-3 के कुल स्कोर से हराकर तोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की की थी। उन्नीस वर्षीय प्रसाद मिडफील्डर हैं और उन्होंने पिछले साल युवा ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम की अगुवाई की थी।

लालरेमसियामी फारवर्ड है और वह एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थी। वह भी 19 साल की है। साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिये जिन अन्य खिलाड़ियों को नामित किया गया उनमें आस्ट्रेलिया के एडी ओकेनडन और एरेन जालेवस्की, अर्जेंटीना के लुकास विला तथा बेल्जियम के आर्थर वान डोरेन और विक्टर वेगनेज भी शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल