1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 16 साल की मनु भाकर ने भारत को दिलाया छठा गोल्ड, अंक तालिका पर तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत

16 साल की मनु भाकर ने भारत को दिलाया छठा गोल्ड, अंक तालिका पर तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2018 08:40 am IST,  Updated : Apr 08, 2018 08:40 am IST

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु के स्वर्ण के अलावा रजत पदक भी हीना सिद्धू ने भारत की झोली में डाला है। ये पहला पदक है जो गैर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत ने जीता है। 

मनु भाकर और हीना...- India TV Hindi
मनु भाकर और हीना सिद्धू ।

गोल्ड कोस्ट: भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण जीता। मनु ने भारत की झोली में छठा स्वर्ण पदक डाला है। इसके अलावा, इसी स्पर्धा में हीना सिद्धु ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। हरियाणा के झझ्झर जिले की रहने वाली 16 वर्षीया मनु ने इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल किए, वहीं हीना ने 234 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। भारत अब तक कुल 9 पदक अपने नाम किए हैं। जिनमें  छह स्वर्ण,  दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। हीना और मनु से पहले भारत ने सभी पदक वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते थे। भारत  राष्ट्रमंडल खेलों के 21वें संस्करण में चौथे दिन रविवार को भारत की बेटियों ने देश की झोली में दूसरा स्वर्ण पदक डाला है। इससे पहले, पूनम यादव ने भारोत्तोलन में देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। 

सबसे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन वर्ल्ड चैंपियन मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इसके बाद संजीता चानू ने महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग में देश के लिए दूसरा गोल्ड मेडल जीता। देश को तीसरा गोल्ड 77 किलोग्राम भारवर्ग में सतीश कुमार शिवलिंगम ने दिलाया। इसके बाद  भारत के आर. वेंकट राहुल ने 85 किलो वर्ग कैटिगरी में भारत को चौथा गोल्ड दिलाया। राहुल ने 85 किलो वर्ग कैटिगरी में कुल 338 (151+187) किलो वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया।  आज ही पूनम यादव  महिलाओं की 69 किलोवर्ग भार स्पर्धा में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया। और अब मनु ने भारत के नाम छठा गोल्ड किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल