1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: इंडियन वेल्स में नहीं खेलेंगी मारिया शारापोवा

टेनिस: इंडियन वेल्स में नहीं खेलेंगी मारिया शारापोवा

 Reported By: IANS
 Published : Feb 15, 2019 06:30 am IST,  Updated : Feb 15, 2019 06:30 am IST

पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लिया और फिर सेंट पीटर्सबर्ग लेडिज ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया। 

टेनिस: इंडियन वेल्स...- India TV Hindi
टेनिस: इंडियन वेल्स में नहीं खेलेंगी मारिया शारापोवा Image Source : GETTY IMAGES

इंडियन वेल्स (अमेरिका): रूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा अगले महीने यहां होने वाले बीएनपी पारिबास ओपन में हिस्सा नहीं लेंगी। वर्ल्ड रैंकिंग में 27वें पायदान पर काबिज शारापोवा ने कंधे की चोट के कारण पिछले साल हुए अमेरिकी ओपन के बाद तीन में से दो टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया या रिटायर हो गई। 

बीबीसी ने शारापोवा के हवाले से बताया, "मुझे पिछले और इस साल चोट से जूझना पड़ा है। मेरे चिकित्सक का कहना है कि मुझे हर दिन अपने कंधे का ख्याल रखना होगा।"

पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लिया और फिर सेंट पीटर्सबर्ग लेडिज ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया। 

शारापोवा ने कहा, "पिछले साल मेरे कंधे की चोट किसी से छिपी नहीं थी। मैं इससे जूझ रही हूं और मुझे अमेरिकी ओपन के बाद पीछे हटना पड़ा। मैं 21 वर्ष की उम्र से इसका सामना कर रही हूं। मेरे करियर के शिखर पर भी मुझे यह परेशानी हुई थी।"

आस्ट्रेलियन ओपन में शारापोवा ने चौथे दौर तक का सफर तय किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल