1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैरीकॉम का रियो जाने का सपना टूटा, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में हारी

मैरीकॉम का रियो जाने का सपना टूटा, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में हारी

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2016 05:15 pm IST,  Updated : May 21, 2016 06:29 pm IST

अस्ताना (कजाखस्तान): पांच बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम की लगातार दूसरे ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद आज यहां चल रही एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में हारने से टूट

marykom- India TV Hindi
marykom

अस्ताना (कजाखस्तान): पांच बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम की लगातार दूसरे ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद आज यहां चल रही एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में हारने से टूट गयी। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली मैरीकॉम (51 किग्रा) दूसरे राउंड में जर्मनी की अजीजे निमानी से 0.2 से पराजित हो गयी। वह इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचकर रियो खेलों के लिये कोटा हासिल कर सकती थीं।

निमानी अब इटली की शीर्ष वरीय डेविडे मार्जिया से भिड़ेंगी जिन्होंने हंगरी की कैटलिन एनसिन को शिकस्त दी। रोमांचक मुकाबले में मैरीकॉम ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन निमानी ने दूर से लड़ते हुए उन्हें दूर रखने में सफलता हासिल की। बल्कि निमानी ने शुरूआती दो मिनट में भारतीय मुक्केबाज के खिलाफ किसी तरह के आक्रमण का प्रयास नहीं किया लेकिन वह कुछ बेहतरीन काउंटर पंच मारकर बढ़त हासिल करने में सफल रही।

दूसरे राउंड में भी मैरीकॉम ने आक्रामकता जारी रखी, उन्होंने बेहतर तरीके से पंच लगाये लेकिन जजों से अंक हासिल करने में असफल रही, जिन्होंने स्पिल्ट फैसले में निमानी के हक में निर्णय किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल