1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: मैरीकॉम ने जीता गोल्ड मेडल

एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: मैरीकॉम ने जीता गोल्ड मेडल

 Reported By: IANS
 Published : Nov 08, 2017 02:12 pm IST,  Updated : Nov 08, 2017 03:32 pm IST

भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मैरी कॉम ने 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया की हयांग मि किम को मात देकर सोना जीता।

MC Mary Kom- India TV Hindi
MC Mary Kom

वियतनाम: भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मैरी कॉम ने 48 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में दक्षिण कोरिया की हयांग मि किम को मात देकर सोना जीता।

इस स्पर्धा में उत्तर कोरिया की मुक्केबाज को 5-0 से मात देकर ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पांचवी बार स्वर्ण पदक जीता है।

मैरी कॉम ने हालांकि, इस टूर्नामेंट में 48 किलोग्राम वर्ग में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल