1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेरी कॉम एशियाई चैम्पियनशिप के फाइनल में

मेरी कॉम एशियाई चैम्पियनशिप के फाइनल में

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 07, 2017 01:49 pm IST,  Updated : Nov 07, 2017 01:49 pm IST

पांच बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप में पांचवें स्वर्ण पदक की ओर कदम बढाते हुए आज फाइनल में प्रवेश कर लिया.

Mary Kom- India TV Hindi
Mary Kom

हो चि मिन्ह सिटी (वियतनाम): पांच बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप में पांचवें स्वर्ण पदक की ओर कदम बढाते हुए आज फाइनल में प्रवेश कर लिया. मेरी कॉम ने जापान की सुबासा कोमुरा को 5-0 से हराया. वह छह में से पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है. मेरी कॉम अगर फ़ाइनल में जीत जाती हैं तो यह 48 किलोवर्ग में उनका पहला एशियाई स्वर्ण पदक होगा. 

राज्यसभा सांसद, ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 35 साल की मेरी कॉम पांच साल तक 51 किलो में भाग लेने के बाद 48 किलोवर्ग में लौटी हैं. जापानी मुक्केबाज़ ने उनके ख़िलाफ़ काफी रक्षात्मक खेल दिखाया. मेरी कॉम ने दूसरे राउंड में रफ्तार में इज़ाफ़ा किया और आक्रामक खेल दिखाकर जीत दर्ज की. 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल