1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेरीकाम एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

मेरीकाम एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2017 03:27 pm IST,  Updated : Nov 04, 2017 03:27 pm IST

एम सी मेरीकाम ने आज यहां एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना छठा पदक पक्का किया।

mary kom- India TV Hindi
mary kom

हो चि मिन्ह सिटी (वियतनाम): एम सी मेरीकाम ने आज यहां एशियाई महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना छठा पदक पक्का किया। उन्होंने क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की मेंग चिए पिन को हराकर 48 किग्रा लाइट फ्लाइवेट वर्ग के अंतिम चार में जगह बनायी। 

34 वर्षीय मेरीकॉम ने इस प्रतियोगिता के पिछले चरणों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है और अब सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत जापान की सुबासा कोमुरा से होगी। 

दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे पर शुरूआती तीन मिनट में ज्यादा हमले नहीं बोले और दूसरे राउंड में दोनों ने थोड़ी आक्रामकता बरती। मेरीकाम ने अपने खेल में सुधार करते हुए चीनी ताइपे की मुक्केबाज को पस्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल