1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व करेंगी मैरीकॉम

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व करेंगी मैरीकॉम

 Edited By: IANS
 Published : Apr 06, 2021 12:43 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 12:43 pm IST

बीएफआई ने पिछले सप्ताह गैर ओलंपिक भार वर्गो के राष्ट्रीय चयन ट्रायल लिए थे लेकिन मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहैन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था।

Mary Kom, Asian Boxing Championship, sports- India TV Hindi
Mary Kom Image Source : TWITTER/ANI

छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम अगले महीने यहां इंदिरा गांधी स्पोटर्स कॉमप्लेक्स में होने वाले एशिया बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

बीएफआई ने पिछले सप्ताह गैर ओलंपिक भार वर्गो के राष्ट्रीय चयन ट्रायल लिए थे लेकिन मैरीकॉम (51 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहैन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : वानखेड़े स्टेडियम में पाए गए कोरोना के तीन नए मामले, फ्रेंचाइजियों में मचा हड़कंप

हरियाणा की मोनिका का 48 किग्रा वर्ग के लिए चयन किया गया जबकि साक्षी 54 किग्रा वर्ग में भारतीय चुनौती पेश करेंगी।

इनके अलावा जैसमीन (57 किग्रा), पविलाओ बासुमातारी (64 किग्रा), स्वीटी बोरा (81 किग्रा) और अनुपमा (प्लस 81 किग्रा) भी टीम में शामिल की गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल