1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रेसलर बजरंग पुनिया रोम रैंकिंग सीरीज में फाइनल में पहुंचे

रेसलर बजरंग पुनिया रोम रैंकिंग सीरीज में फाइनल में पहुंचे

 Reported By: IANS
 Published : Mar 07, 2021 11:31 pm IST,  Updated : Mar 07, 2021 11:31 pm IST

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने रोम में जारी मातेओ पेलिकोन वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में 65 किग्रा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

रेसलर बजरंग पुनिया...- India TV Hindi
रेसलर बजरंग पुनिया रोम रैंकिंग सीरीज में फाइनल में पहुंचे Image Source : BAJRANG PUNIA @BAJRANGPUNI

रोम। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया ने रोम में जारी मातेओ पेलिकोन वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में 65 किग्रा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां अब उनका सामना मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर से होगा। पुनिया कोरोना के कारण एक साल के बाद प्रतिस्पर्धी मुकाबले मे खेल रहे हैं।

भारत में इन 6 वेन्यू पर खेला जाएगा IPL का 14वां सीजन, क्या आपके शहर का है इसमें नाम?

27 वर्षीय पुनिया ने सेमीफाइनल में अमेरिका के जोसेफ क्रिस्टोफर को 6-3 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में तुर्की के सेलिम कोजान को 7-0 से हराया था।

रोहित भी कांस्य पदक मुकाबले के लिए मैट पर उतरेंगे, जहां उनके सामने तुर्की के हमजा अलाका की चुनौती होगी। 74 किग्रा में हालांकि नेशनल चैंपियन संदीप सिंह को क्वालीफिकेशन में पुर्तगाल के गोमेज माटोस से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि नरसिंह यादव को सेमीफाइनल में ओलंपिक चैंपियन अमेरिका के जॉर्डन बुरोगस से 1-4 से हार काा सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल