1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैं अगले साल अपना करियर समाप्त कर सकता हूं : क्रिस्टियानो रोनाल्डो

मैं अगले साल अपना करियर समाप्त कर सकता हूं : क्रिस्टियानो रोनाल्डो

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2019 09:30 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 09:30 pm IST

पांच बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुने जाने वाले रोनाल्डो ने कहा, "मैं नहीं जानता, मैं हमेशा कहता हूं कि हर पल का आनंद लें। 

मैं अगले साल अपना करियर समाप्त कर सकता हूं : क्रिस्टियानो रोनाल्डो- India TV Hindi
मैं अगले साल अपना करियर समाप्त कर सकता हूं : क्रिस्टियानो रोनाल्डो Image Source : GETTY IMAGES

तुरिन। पुर्तगाल के महान फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि वह अगले साल अपने करियर को समाप्त कर सकते हैं। रोनाल्डो फिलहाल इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस से खेल रहे हैं।

'गोल डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, रोनाल्डो ने रियाटरमेंट के बारे में पूछे जाने पर टीवीआई से कहा, "मैं उस बारे में नहीं सोचता। शायद मैं अपन करियर अगले साल समाप्त कर सकता हूं..या फिर मैं 40 या 41 साल तक भी खेल सकता हूं।"

पांच बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर चुने जाने वाले रोनाल्डो ने कहा, "मैं नहीं जानता, मैं हमेशा कहता हूं कि हर पल का आनंद लें। यह उपहार बेहतरीन है और मुझे इसका आनंद लेना जारी रखना होगा।"

रोनाल्डो ने फुटबाल में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। उन्होंने कहा, "क्या कोई खिलाड़ी है जिसके मुझसे ज्यादा रिकॉर्ड हैं? मैं नहीं समझता कि ज्यादा खिलाड़ी हैं जिनके मुझसे ज्यादा रिकॉर्ड हैं।" रोनाल्डो ने पिछले सीजन जुवेंतस के साथ इटली लीग का खिताब जीता। उन्होंनें 43 मैचों में 28 गोल किए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल